News99 Khabar - Breaking News

Hindi NewsPaper And Online Web Channel

Breaking

Saturday 2 October 2021

ब्राह्मण आर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया की मीरा भायंदर मे बैठक संपन्न

मीरा भायंदर मुंबई मे ब्राह्मण आर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया की बैठक संपन्न


आज मीरा भायंदर मुंबई मे ब्राह्मण आर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया की एक बैठक रखी गई जिसमे ब्राह्मण आर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया की महाराष्ट्र महिला प्रदेश अध्यक्ष विनीता शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की इस बैठक मे आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा के अलावा और कई मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमे ब्राह्मण समाज की और से बाबूलाल शर्मा, महेंद्र पुरोहित,सत्येंद्र शर्मा, दयाराम जोशी, हेमलता जोशी,बिपिन झा, रामचंद्र जोशी, जीतू जोशी,और विजय व्यास ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर अपने अपने विचार बैठक मे रखे आपको बता दे ब्राह्मण आर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया आईटीए, 1961 की धारा 80जी और 12ए के तहत भगवान

परशुराम ब्राह्मण चैरिटेबल ट्रस्ट की पंजीकृत एक इकाई है इस संस्था मे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विभिन्न संस्थाएं जुडी हैँ जो स्वतंत्र ब्राह्मणों के हितो के लिए कार्य करती हैँ इस संस्था के संस्थापक सरक्षक अध्यक्ष पंडित सुखराम शर्मा हैँ और इसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे देश की कई जानी मानी हस्तिया जुडी हैँ जिसमे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रमेश किचलू, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा, जनरल सेक्रेटरी और केशियर गोस्वामी एस.के.पूरी, जनरल सेक्रेटरी एडमिनस्ट्रेशन डॉ रवि दत्त गौड़, जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज सॉउथ और महाराष्ट्र धनजय मनसभार,

जर्नल सेक्रेटरी  जम्मू एंड कश्मीर, डॉ कुलदीप शर्मा, इस संस्था का मुख्य उद्देश्य देश के हर राज्यों और जिलों मे सुचारु रूप से चल रही ब्राह्मण संस्थाओ के साथ सहयोग करना और उन संस्थाओ के साथ मिलकर ब्राह्मणो को एक मंच पर लाना और उनको एकजुट रखना हैँ इसके अलावा संस्था का सबसे बड़ा उद्देश्य अद्वितीय ब्राह्मणवादी शक्ति का निर्माण करना है यह संस्था वैश्विक ब्राह्मण समुदाय के हितो के लिए बड़े पैमाने पर कई वर्षो से कार्य कर रही हैँ  संस्था का मुख्य मकसद अमूल्य वैदिक हिंदू संस्कृति के बारे में युवा पीढ़ियों को शिक्षित करना भी हैँ क्योंकि संस्था का मानना हैँ की ब्राह्मण अर्पण, समर्पण और तर्पण के सिद्धांतों का पालन करने वाले सर्वोत्कृष्ट भारतीय ब्राह्मण हैँ

विजय व्यास न्यूज़ 99 उपसंपादक

No comments:

Post a Comment